उदयपुर मे उद्योग लगाना आसान होगा, RIICO ने शुरू की रेंटल पॉलिसी

 | 
RIICO Rental Policy in udaipur

 

Udaipur Times, RIICO Rental PolicyUdaipur News: उदयपुर के कलड़वास मे RIICO ने औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए रेंटल पॉलिसी के तहत औद्योगिक क्षेत्रों मे प्लॉट खरीदने की बजाय किराये पर देने की योजना शुरू करने जा रहा है। RIICO Rental Policy

चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही इस योजना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी । RIICO इस योजना की शुरुआत कलड़वास इंडस्ट्रियल एरिया से शुरू करेगा। RIICO Rental Policy

RIICO के महाप्रबंधक अजय पंड्या ने बताया की नई रेंटल पॉलिसी के तहत उद्योगपतियों को न्यूनतम 15 साल की अवधि के लिए जमीन किराये पर दी जाएगी । इसके बाद नियमों और आवश्यकता के अनुसार लीज की अवधि आगे बढ़ाई जा सकेगी। RIICO Rental Policy

RIICO की नई रेंटल पॉलिसी से उद्यमियों को शुरुआत मे भूमि अधिग्रहण के नाम पर बड़ी पूंजी ब्लॉक नहीं करनी पड़ेगी । जमीन खरीदने के बाध्यता समाप्त होने पर इस पूंजी का उपयोग प्लांट निर्माण, आधुनिक मशीनरी और व्यवसाय के विस्तार मे कर सकेंगे । इससे नए उद्यमियों और MSME इकाइयों को आसानी होगी। RIICO Rental Policy

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News