डबोक नांदवेल पुलिया पर बहाव में फंसी जीप

दो युवकों को नागरिक सुरक्षा टीम ने बचाया

 | 
jeep stuck in dabok puliya

उदयपुर 9 सितंबर 2025 । सोमवार रात लगभग 10:30 बजे डबोक के नजदीक ऑडी नांदवेल पुलिया पर तेज बहाव के कारण एक जीप फंस गई है। जीप के अंदर दो युवक मौजूद थे जो तेज बहाव में फंसे हुए थे। सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई।

Jeep Stuck in Dabok Puliya

पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हाइड्रोलिक क्रेन की सहायता से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उनके साथ फंसी जीप को भी बाहर निकाला गया। दोनों युवकों की पहचान विक्रम सिंह पिता निर्भय सिंह निवासी बीडवा खेड़ा कानोड़ और कान्हा सिंह पिता मनोहर सिंह कानोड़ के रूप में हुई है।

किस्मत अच्छी रही कि टीम समय पर मौके पर पहुंच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में विजय नकवाल, विपुल चौधरी, कपिल सालवी, सचिन कंडारा, दिनेश गमेती और वाहन चालक प्रकाश राठौड़ शामिल रहे। प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और बारिश के समय ऐसे जोखिम भरे स्थानों पर न जाने की अपील की है।

#Udaipur #Dabok #RescueOperation #UdaipurNews #Rajasthan #UdaipurTimes