जेईएन ने नहीं उठाया मंत्री का फ़ोन, एपीओ

जेईएन खेमली चंद्रप्रकाश मेघवाल को एपीओ करने के आदेश जारी

 | 
JEN APO

उदयपुर 15 अप्रैल 2025। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने मंगलवार को जिला परिषद सभागार में ऊर्जा विभाग के उदयपुर, राजसमंद और सलूम्बर जिले के अधिकारियों की बैठक ली । 

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों की ओर से आमजन को संतोषप्रद जवाब नहीं दिए जाने तथा कॉल रिसीव नहीं करने की बात कही। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कुछ अधिकारियों की तो नामजद शिकायत की। 

इस पर राज्यमंत्री नागर ने शिकायत की तस्दीक करने के लिए तत्काल अपने स्टाफ से खेमली के कनिष्ठ अभियंता को फोन करवाया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। इस पर राज्यमंत्री ने उन्हें तुरंत प्रभाव से एपीओ करने के निर्देश दिए। 

बैठक के बाद अधीक्षण अभियंता के आर मीणा ने जेईएन खेमली चंद्रप्रकाश मेघवाल को एपीओ करने के आदेश जारी किए। इसी प्रकार सब डिवीजन शहर द्वितीय के अधिषासी अभियंता के मेडिकल अवकाश पर होने से राज्यमंत्री ने उन्हें भी पद से हटाकर उनके स्थान पर दूसरे अधिकारी को लगाने के निर्देश दिए।