RAS जितेन्द्र ओझा ने ADM सिटी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया
इससे पूर्व जितेंद्र ओझा उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) में उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे।
उदयपुर 23 सितंबर 2025। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जितेन्द्र ओझा ने मंगलवार को अतिरिक्त ज़िला कलक्टर शहर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया।
ज़िला कलक्टर कार्यालय के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चुण्ड़ावत द्वारा गुलदस्ता भेंट कर नवीन अधिकारी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंकज तलेसरा, संस्थापन अधिकारी, राकेश कुमावत, जितेश रावल, अक्षय कोठारी, नेहा सिसोदिया, ममता मीणा, बनवारी लाल सैनी, फतहसिंह चुण्डावत, हारूण मोहम्मद, सुरेशसैनी, हिमांशु चौबीसा, मनोज श्रीमाली, शंभूसिंह, देवीसिंह, गोपाल बल्ला, कुलदीप खटीक, सागर मीणा, रेखा व अन्य कार्मिक मौजुद रहे।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जितेंद्र ओझा उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) में उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे।