30 नवंबर को उदयपुर मे यहाँ लगेगा रोजगार शिविर, 300 पदों पर होगी भर्ती

 | 
Rozgar Shivir

 

Udaipur Times, Udaipur Rozgar Shivir :  उदयपुर के प्रतापनगर स्थित ITI कार्यालय परिसर में एक दिवसीय अटल रोजगार कैंपस शिविर का आयोजन सोमवार, 30 नवंबर को किया जाएगा।

संभागीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक मुकेश गुर्जर ने बताया कि अटल रोजगार शिविर सोमवार सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। इसमें 8 निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी, जिनके माध्यम से करीब 300 आशार्थियों का मौके पर ही प्रारंभिक चयन किया जाएगा।

इस शिविर में महिंद्रा नेक्स्ट वेल्थ प्रा.लि., जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, अंबुजा फाउंडेशन जिंक कौशल केंद्र, टी.यू.वी. रीनलैंड (मादड़ी), लेकसिटी ई.वी. प्रा.लि., क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण प्रा.लि., ओमेगा एलिवेटर्स (जयपुर) और एंड्रॉयड जॉब्स इंटरनेशनल जैसी कंपनियां शामिल होंगी।

उन्होंने बताया कि इन कंपनियों द्वारा ट्रेनी एग्जीक्यूटिव, सोलर इलेक्ट्रीशियन व इंस्टॉलर, वायरमैन, अकाउंटेंट, बैंकिंग, सी.आर.एम., सेल्स मैनेजर, लैब असिस्टेंट, सुपरवाइजर, क्रेडिट व फील्ड ऑफिसर, सेफ्टी ऑफिसर, मैकेनिक और सर्विस एडवाइजर आदि पदों पर भर्ती की जाएगी।

योग्यता व दस्तावेज

शिविर में सभी वर्गों के 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर (केमिस्ट्री), आई.टी.आई. और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक युवाओं को अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News