कटारिया ने जन आरोग्य लीवर क्लिनिक व कॉर्डियोलॉजी कैथ लैब का लोकार्पण किया
उदयपुर 5 मई 2026 । पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया मंगलवार को शहर में चिकित्सा क्षेत्र की दो बड़ी सौगातें आमजन को अर्पित की। उन्होंने महाराणा भूपाल चिकित्सालय के सुपर स्पेशलिटी विंग में जन आरोग्य लीवर क्लिनिक एवं कॉर्डियोलॉजी विभाग में नई कैथ लैब का लोकार्पण किया।
रवीन्द्र नाथ टैगोर राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ राहुल जैन ने बताया कि कटारिया दोपहर को एमबी चिकित्सालय परिसर पहुंचें। इस दौरान सुपर स्पेशलिटी विंग में नवनिर्मित जन आरोग्य लीवर क्लिनिक का उद्घाटन किया। तत्पश्चात वे हिंदुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर के तहत स्थापित नई कार्डियोलॉजी पैथ लैब का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, RNT प्रिंसिपल डॉ राहुल जैन, सुपर स्पेशलिटी अधीक्षक डॉ विपिन माथुर, एमबी अधीक्षक डॉ आरएल सुमन, कार्डियोलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉ मुकेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
#UdaipurNews #RajasthanNews #HealthcareUdaipur #MBHospital #Kataria #HindustanZinc #CSRIndia #MedicalInfrastructure #UdaipurDevelopment #RajasthanHealthcare #CardiologyCare #LiverClinic #BreakingNewsUdaipur
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
