खजान सिंह होंगे उदयपुर के नए संभागीय आयुक्त, प्रज्ञा केवलरमानी अब TADऔर देवस्थान आयुक्त
Udaipur Times, IAS/RAS Transfer: राजस्थान सरकार ने शुक्रवार रात 6 IAS और 7 RAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। नए आदेश के मुताबिक उदयपुर संभाग की वर्तमान आयुक्त IAS प्रज्ञा केवलरमानी को TAD और देवस्थान विभाग की जिम्मेदारी दी गई है । जबकि उदयपुर संभाग के नए आयुक्त अब IAS खजान सिंह होंगे।
साथ ही IAS एच गुइटे को ओएसडी सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस जयपुर, IAS अविचल चतुर्वेदी को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। IAS सोहन लाल को संयुक्त सचिव कृषि विभाग एवं IAS दिव्यांश सिंह को संयुक्त सचिव शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है ।
इन RAS को दी दी गई नई जिम्मेदारी
RAS राज लक्ष्मी गहलोत को अतिरिक्त कलेक्टर चित्तौड़गढ़, RAS जगत राजेश्वर को उप सचिव राज्य महिला आयोग, RAS जयपाल सिंह राठोड को उपखंड अधिकारी ब्यावर, RAS कार्तिकेय मीणा को उपखंड अधिकारी अकलेरा, RAS पूजा मीणा को उपखंड अधिकारी भवानीमंडी, RAS सुनीता यादव को उपखंड अधिकारी नोहर और RAS बनवारी लाल बैरवा को सहायक कलेक्टर भादरा नियुक्त किया गया है ।
