जाने उदयपुर जिले की पंचायत समिति सदस्यों के वार्ड आरक्षण की डीटेल

 | 
Panchayat Samiti Reservation

 

Udaipur Times, Udaipur Panchayat Election Reservation:  उदयपुर जिले मे पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनावों के लिए आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया के तहत बुधवार को जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में लॉटरी प्रक्रिया हुई।

इसमें जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों एवं प्रधान पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिलाओं के लिए आरक्षित पदों का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से किया गया।

पंचायत समिति गिर्वा

गिर्वा में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड 2, 3, 4, 5, 9, 10 एवं 12 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 1, 6, 7, 8, 11 एवं 13 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 15 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 14 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।

पंचायत समिति मावली

मावली में भी कुल 17 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड 10 अनुसूचित जाति ओपन एवं वार्ड 12 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ। वार्ड 3 एवं 5 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 17 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 1 एवं 6 ओबीसी ओपन एवं वार्ड 2 ओबीसी महिला, वार्ड 7, 11, 13 एवं 15 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 4, 8, 9, 14 एवं 16 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।

पंचायत समिति वल्लभनगर

वल्लभनगर में भी कुल 17 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड 7 अनुसूचित जाति ओपन एवं वार्ड 11 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 3 एवं 5 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 2 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 6 एवं 17 ओबीसी ओपन एवं वार्ड 8 ओबीसी महिला, वार्ड 9, 10, 13 एवं 14 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 1, 4, 12, 15 एवं 16 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।

पंचायत समिति भीण्डर

भीण्डर में कुल 19 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड 1 अनुसूचित जाति ओपन एवं वार्ड 5 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 4 एवं 10 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 3 एवं 12 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 14 एवं 18 ओबीसी ओपन एवं वार्ड 2 ओबीसी महिला, वार्ड 6, 8, 11, 15 एवं 16 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 7, 9, 13, 17 एवं 19 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।

पंचायत समिति बडगांव

बड़गांव में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड 4 अनुसूचित जाति ओपन, वार्ड 1, 5, 10 एवं 13 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 6, 11, 12 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 3 ओबीसी ओपन एवं वार्ड 9 ओबीसी महिला, वार्ड 2 एवं 8 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 7, 14, एवं 15 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।

पंचायत समिति कुराबड़

कुराबड़ में भी कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड 3 अनुसूचित जाति ओपन, वार्ड 4, 7 एवं 11 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 1 एवं 9 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 8 ओबीसी ओपन एवं वार्ड 2, 6 एवं 12 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 5, 10, 13, 14 एवं 15 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।

पंचायत समिति ऋषभदेव

ऋषभदेव में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड 12 अनुसूचित जाति ओपन, वार्ड 4, 6, 7, 8, 13 एवं 15 अनुसूचित जाति ओपन, वार्ड 1, 2, 5, 9, 10 एवं 14 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड 3 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 11 अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व हुआ।

पंचायत समिति खेरवाड़ा

खेरवाड़ा में कुल 17 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड 13 अनुसूचित जाति ओपन, वार्ड 3, 6, 11, 15, 16 एवं 17 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 1, 2, 7, 9, 12 एवं 14 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 4 एवं 8 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 5 एवं 10 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।

पंचायत समिति कोटड़ा

कोटड़ा में कुल 17 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड संख्या 17 अनारक्षित ओपन रहेगा, शेष 16 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इन आरक्षित वार्डों में से भी वार्ड 4, 9, 10, 12, 13, 14, 15 एवं 16 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए रिजर्व किया गया है।

पंचायत समिति झाड़ोल

झाड़ोल में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड 1, 3, 9, 10, 12 एवं 13 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 4, 6, 11, 14 एवं 15 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 5 एवं 7 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 2 एवं 8 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।

पंचायत समिति घासा

घासा में कुल 17 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड 16 अनुसूचित जाति ओपन एवं वार्ड 12 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ। वार्ड 5 एवं 6 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 11 एवं 15 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 10 ओबीसी ओपन एवं वार्ड 4 ओबीसी महिला, वार्ड 2, 3, 7, 9 एवं 14 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 1, 13 एवं 17 अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व हुआ।

पंचायत समिति नाई

नाई में भी कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड 1, 2, 5, 7, 8 एवं 10 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 3, 4, 6, 9, 11 एवं 14 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 12 एवं 13 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 15 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।

पंचायत समिति फलासिया

फलासिया में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड 5, 6, 8, 11, 12, 14 एवं 15 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 2, 3, 7, 9, 10 एवं 13 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 1 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 4 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।

पंचायत समिति ओगणा

ओगणा में भी कुल 15 वार्ड हैं। इसमें से वार्ड 3 अनुसूचित जाति ओपन के लिए, वार्ड 2, 4, 5, 6 एवं 14 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 9, 10, 11, 12 एवं 13 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 7 एवं 15 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 1 एवं 8 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।

पंचायत समिति देवला

देवला में कुल 15 वार्ड हैं, जो सभी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इनमें से वार्ड 2, 4, 7, 8, 12, 13 एवं 14 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

पंचायत समिति सुलाव

सुलाव में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड संख्या 4 अनारक्षित ओपन रहेगा, शेष 14 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इन आरक्षित वार्डों में से भी वार्ड 1, 2, 7, 8, 9, 13 एवं 15 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए रिवर्ज किया गया है।

पंचायत समिति गोगुन्दा

गोगुन्दा में कुल 19 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड 14 अनुसूचित जाति ओपन एवं वार्ड 5 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 3, 6, 10, 11 एवं 16 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 7, 12, 15 एवं 17 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 4 ओबीसी ओपन, वार्ड 1, 8 एवं 19 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 2, 8, 13 एवं 18 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।

पंचायत समिति सायरा

सायरा में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड 6 अनुसूचित जाति ओपन, वार्ड 1, 2, 9 एवं 12 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 5, 8, 13 एवं 15 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 14 ओबीसी ओपन, वार्ड 7 एवं 11 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 3, 4 एवं 10 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।

पंचायत समिति कल्याणपुर

कल्याणपुर में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड 2, 4, 10, 11, 12, 13 एवं 15 अनुसूचित जनजाति ओपन तथा वार्ड 1, 5, 7, 8, 9 एवं 14 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड संख्या 6 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड 3 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।

पंचायत समिति नयागांव

नयागांव में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड 3 अनुसूचित जाति ओपन, वार्ड 2, 6, 10, 12, 14 एवं 15 अनुसूचित जनजाति ओपन एवं वार्ड 1, 4, 8, 9, 11 एवं 13 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, वार्ड 5 अनारक्षित ओपन तथा वार्ड संख्या 7 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुआ।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News