जाने धुलंडी पर शहर में कैसी रहेगी जलापूर्ति व्यवस्था


जाने धुलंडी पर शहर में कैसी रहेगी जलापूर्ति व्यवस्था

हर साल की तरह पुराने शहर में अलग से होने वाली जलापूर्ति का फायदा इस बार लोगो का नहीं मिलेगा

 
Water Supply Interrupted

उदयपुर 24 मार्च 2024। शहर में कल 25 मार्च 2024 को धुलंडी के अवसर पर हर साल की तरह पुराने शहर में अलग से होने वाली जलापूर्ति का फायदा इस बार लोगो का नहीं मिलेगा हालाँकि शहर के 5 इलाको में नियमित जल आपूर्ति के अतिरिक्त दोपहर के समय (2 बजे से 3 बजे तक) के बीच अलग से जल मिलेगा। 

पुराने शहर में स्मार्ट सिटी के तहत जलापूर्ति लाइनों में अधिक वाल्व होने के कारण जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) इन इलाको में धुलंडी के अवसर पर हर साल की तरह अतिरिक्त जल व्यवस्था करने में नाकाम हो गया। हालाँकि इन इलाको में नियमित जलापूर्ति हमेशा की तरह चालू रहेगी। 

वह पांच इलाके जहाँ नियमित जल आपूर्ति के अतिरिक्त दोपहर के समय अलग से जल मिलेगा

  1. एमबी कॉलेज वाले उच्च जलाशय से सुभाष नगर, पाठों की मगरी, कुम्हारो का भट्टा, गुरु राम दास कॉलोनी, सिख कॉलोनी सहित समीपवर्ती इलाके में दोपहर (दो से तीन बजे) एक घंटे अतिरिक्त सप्लाई।  
  2. टाउन हाल स्थित उच्च जलाशय से जुड़े शक्ति नगर और नगर निगम कार्यालय की समीपवर्ती गलियां में दोपहर (दो से तीन बजे) एक घंटे अतिरिक्त सप्लाई।  
  3. गोसियां कॉलोनी की गली नंबर 1 से 5 तक दोपहर (एक से तीन बजे) दो घंटे अतिरिक्त सप्लाई।   
  4. रेलवे स्टेशन के सामने कच्ची बस्ती क्षेत्र में दोपहर (एक से तीन बजे) दो घंटे अतिरिक्त सप्लाई। 
  5. उदियापोल चौराहा क्षेत्र में दोपहर (एक से तीन बजे) दो घंटे अतिरिक्त सप्लाई।   

नियमित जलापूर्ति वाले इलाको में सप्लाई इस समय पर होगी 

  • सैफी कॉलोनी, किशन पोल, इंदिरा नगर, बीड़ा में सुबह 8:45 बजे से 1 घंटे 55 मिनट तक। 
     
  • खांजीपीर, खड़क जी चौक, साल्वी कॉलोनी, नूरी चौक व किशन पोल में सुबह 10:40 बजे से 1 घंटे 55 मिनट तक। 
  • सर्वऋतु विलास, अग्रसेन नगर, शिवाजी नगर, उदियापोल रोड में दोपहर 12:35 बजे से 1 घंटे 50 मिनट तक। 
  • मोगरा वाड़ी, सर्वऋतु विलास, शिवाजी नगर में दोपहर 2:25  बजे से 1 घंटे 50 मिनट तक। 
  • रामद्वारा चौक, सीमेंट गली में सुबह 6 बजे से 2 घंटे तक। 
  • मंडी की नाल, भूपालवाड़ी, खत्रियो की गली, कमल गली, चौधरी की गली में सुबह 6 बजे से 2 घंटे तक। 
  • अमल का कांटा, खेरदीवाडा, मुखर्जी चौक में सुबह 10 बजे से 2 घंटे तक। 
  • कैलाश कॉलोनी, शर्मा कॉलोनी में सुबह 10 बजे से 2 घंटे तक। 
  • वुडलैंड बापू बाजार से दिल्ली गेट तक शाम 4 बजे से 2 घंटे तक। 
  • रावत बुक स्टोर से वुडलैंड बापू बाजार तक शाम 4 बजे से 2 घंटे तक। 
  • अस्थल मंदिर, सूरजपोल खटीकवाड़ा में शाम 6 बजे से 2 घंटे तक।
  • मेहता जी की बाड़ी और आसपास के क्षेत्रो में शाम 6 बजे से 2 घंटे तक। 
  • कच्ची बस्ती, माछला मगरा पहाड़ी इलाके में शाम 7 बजे से डेढ़ घंटे तक।   

मंगलवार को यहाँ होगी सप्लाई 

  • हेलावाड़ी, कान जी का हाटा में सुबह 5 बजे से डेढ़ घंटे तक।  
  • छोटा भोईवाड़ा, बड़ा भोईवाड़ा, आदेश्वर कॉलोनी, लुकमान मार्ग, कहार भोईवाड़ा, धींबर भोईवाड़ा, मोचियों का नोहरा, सोनियों की गली में सुबह 6:30 बजे से 2 घंटे तक।
  • मेहता जी की की खिड़की, मोती चोहट्टा रोड, मालदास स्ट्रीट, सिंघटवाडियों की सेहरी, बापना गली, क़ाज़ीवाड़ा, मोहियदपूरा और नजम मार्ग में सुबह 8:30 बजे से 3 घंटे 20 मिनट तक। 
  • हेलवाड़ी, गायत्री मार्ग, छोटी ब्रह्मपुरी में सुबह 11:50 बजे से दो घंटे 20 मिनट तक।  
  • जडियो की ओल, भंडारियों की घाटी, बोलियों का चौक, सोना सेहरी, दाता भैरु, श्रीनाथ मार्ग, हूमडो की सेहरी में दोपहर 2:10 बजे से दो घंटे तक।  
  • गोगावतवाड़ी, इलाजी का नीम, महावतवाड़ी, चांदपोल, पन्नाधाय मार्ग, पुरोहित जी का खुर्रा, भैरु घाटी, बारी घाट में सुबह 5 बजे से 2 घंटे 15 मिनट तक। 
  • कसारो की ओल, टिम्बा, घाणेराव की घाटी में सुबह 7:15 बजे से ढाई घंटे तक। 
  • पीछोली इलाके में सुबह 9:45 बजे से 2 घंटे 15 मिनट तक। 
  • वारियों की घाटी, सोलंकियो की घाटी, ऊँटो का कारखाना, चिंतामणि की घाटी में दोपहर 12 बजे से 2 घंटे तक।  

 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags