जानिए नगर निगम चुनाव मे निर्दलीय और बागी प्रत्याशियों को कौनसा मिला है चिन्ह
Udaipur Times, UMC Election 2026: उदयपुर नगर निगम में 80 वार्डों के लिए 220 प्रत्याशियों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने अंतिम सूची जारी करते हुए चुनाव चिन्ह आवंटित किए। UMC Election 2026
चुनाव मे बीजेपी (BJP) को कमल, कांग्रेस (Congress) को हाथ का निशान मिला है। जबकि भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को हॉकी और बॉल, कम्युनिस्ट (CPIM) को हथोड़ा हंसिया, सितारा, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवारों को हाथी और आम आदमी पार्टी (AAP) को झाड़ू का चुनाव चिन्ह मिला है। UMC Election 2026
निर्दलीयो और बागी उमीदवारों को मिले अजब गजब निशान
निर्दलीय और बागी उम्मीदवारों को कहीं हरी मिर्च तो कहीं कैंची तो कहीं बक्सा तो किसी को अलमारी, गैस चूल्हा, बिजली का खंभा, चप्पल, आइसक्रीम, चारपाई और सेब का निशान मिला है। UMC Election 2026
अलमारी- वार्ड न. 1 मे खुशवंत शर्मा, वार्ड न. 2 मे प्रताप सिंह खारीवाल, वार्ड न. 3 मे भूपेन्द्र जीनगर, वार्ड न. 11 के एक निर्दलीय, वार्ड न. 12 मे हितेश कोठारी, वार्ड न. 45 मे तारादेवी चौधरी, वार्ड न. 51 मे सुशील कुमार, वार्ड न. 59 मे कंकुबाई कालबेलिया, वार्ड न. 66 मे काँग्रेस के बागी संजय भगतानी, वार्ड न. 71 मे भेरुलाल सुथार, वार्ड न. 73 मे स्नेहलता शर्मा, वार्ड न. 75 मे मांगीलाल राठोड़ को अलमारी का चुनाव चिन्ह मिला है।
बक्सा - वार्ड न. 11 के निर्दलीय उम्मीदवार को बक्सा चुनाव चिन्ह मिला है।
हरी मिर्च - वार्ड न. 8 मे कौसर परवीन को
आइसक्रीम- वार्ड न. 57 मे गीतादेवी सुहालका को
चारपाई - वार्ड न. 64 मे भाजपा के बागी दीपक व्यास को
फव्वारा - वार्ड न. 75 मे मोहम्मद शरीफ को
बाँसुरी- वार्ड न. 16 मे मंजु कुँवर, वार्ड न. 34 मे सज्जन कुँवर, वार्ड न. 60 मे निर्दलीय खुशबू मेहता, वार्ड न. 75 मे सुरेन्द्र सिंह दुलावत को
बिजली का खंभा - वार्ड न. 31 मे निर्दलीय रुबीना को
गैस चूल्हा - वार्ड न. 31 मे साजिदा को
आरी - वार्ड न. 73 मे दीपिका सुथार को
सिलाई मशीन - वार्ड न. 14 के विजयशंकर कुमावत, वार्ड न. 58 की चंद्रबिन्दु कुँवर, वार्ड न. 73 मे शमीम बानों को
कैंची - वार्ड न. 61 मे इंदिरा डांगी, वार्ड न.62 मे मंजु गमेती को
हार - वार्ड न. 51 मे दीपक चौधरी को
सेब - वार्ड न. 54 मे देवेन्द्र कुमार माली, वार्ड न. 60 मे मीरा कुँवर सखी किन्नर, वार्ड न. 63 मे अजय सिंह देवड़ा, वार्ड न. 65 मे श्रीपाल मीणा को
टेलीफोन- वार्ड न. 54 मे हार्दिक चोरडिया को
चप्पल - वार्ड न. 59 मे अनीता हरिजन को