जाने भीलवाड़ा मे कब रहेगा ड्राइ डे

 | 
Dry Day in Bhilwara

 

Udaipur Times, Bhilwara News: भीलवाड़ा मे जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा वार्ड पंच एवं सरपंच पद के निर्वाचन हेतु मतदान दिवस को संबंधित जिला परिषद/पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों तथा ऐसे क्षेत्रों के 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में सूखा दिवस लागू किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने बताया कि प्रथम चरण में पंचायत समिति कोटड़ी, जहाजपुर, खजूरी, माण्डलगढ़, बिजौलिया, माण्डल, करेड़ा, सुवाणा एवं बनेड़ा में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन के लिए दिनांक 22.10.2026 गुरुवार को मतदान होगा, जिसके लिए 20 अक्टूबर को सांय 6.00 बजे से 22 अक्टूबर को सांय 6.00 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। इसी चरण में वार्ड पंच एवं सरपंच पद के निर्वाचन के लिए 24 अक्टूबर 2026 शनिवार को मतदान होगा, जिसके लिए 22 अक्टूबर को सांय 6.00 बजे से 24 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस लागू रहेगा।

द्वितीय चरण में पंचायत समिति रायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा, फूलियाकलां, आसीन्द, शम्भूगढ़ एवं हुरड़ा में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन के लिए 28 अक्टूबर 2026 बुधवार को मतदान होगा, जिसके लिए 26 अक्टूबर को सांय 6 बजे से 28 अक्टूबर को सांय 6.00 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। वहीं वार्ड पंच एवं सरपंच पद के निर्वाचन के लिए दिनांक 30.10.2026 शुक्रवार को मतदान होगा, जिसके लिए 28 अक्टूबर को सांय 6.00 बजे से 30 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस लागू रहेगा।

उन्होंने बताया कि जिले की समस्त 16 पंचायत समितियों कोटड़ी, जहाजपुर, खजूरी, माण्डलगढ़, बिजौलिया, माण्डल, करेड़ा, सुवाणा, बनेड़ा, रायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा, फूलियाकलां, आसीन्द, शम्भूगढ़ एवं हुरड़ा के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना दिनांक 20.11.2026 शुक्रवार को होगी। यह आदेश संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में तुरन्त प्रभाव से प्रवृत्त होंगे तथा पुनः मतदान की स्थिति में पुनः मतदान के दिन भी लागू होंगे। आदेशों की अनुपालना पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा तथा जिला आबकारी अधिकारी भीलवाड़ा द्वारा सुनिश्चित की जावेगी। 

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News