जाने कल कहाँ बाधित रहेगी जलापूर्ति

प्रभावित क्षेत्र -  बेदला, बड़गांव, नीमचखेड़ा, देवमगरी, खेड़ामाता चौक, शोभागपुरा व चित्रकूट नगर

 | 
मेन पम्प हाउस फतहसागर (देवाली हेड वर्क्स) पर स्थापित इलेक्ट्रीक ट्रांसफॉर्मर फेल हो जाने से रहेगी बाधित 

उदयपुर, 27 जनवरी 2021। कल उदयपुर शहर में पीएचईडी के नगर उपखण्ड षष्ट्म के अंतर्गत मेन पम्प हाउस फतहसागर (देवाली हेड वर्क्स) पर स्थापित इलेक्ट्रीक ट्रांसफॉर्मर फेल हो जाने से 28 जनवरी को संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। 

सहायक अभियंता दिव्या बंसल ने बताया कि मेन पम्प हाउस फतहसागर (देवाली हेड वर्क्स) पर स्थापित इलेक्ट्रीक ट्रांसफॉर्मर फेल हो जाने से प्रभावित क्षेत्र बेदला, बड़गांव, नीमचखेड़ा, देवमगरी, खेड़ामाता चौक, शोभागपुरा व चित्रकूट नगर में आज जलापूर्ति बाधित रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News