Udaipur Times, Udaipur News: नगरीय विकास एवं आवासन विभाग ने संशोधित अधिसूचना जारी उदयपुर जिले के 6 गांवों को उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) के दायरे से बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी है ।
यह निर्णय इन गांवों को उदयपुर शहर से अत्यधिक दूरी, भौगोलिक एवं सामाजिक कारणों से लिया गया है। इन गांवों के ग्रामीण भी मांग कर रहे थे ।
उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने बताया की आदेश मे बारापाल तहसील के चार राजस्व गाँव उंदरी खुर्द, पोपलटी, फांदा, और अलसीगढ़ को UDA के दायरे से बाहर करने का निर्णय लिया गया है इसके अलावा गोगुन्दा तहसील के भादवी गुडा और नया गुडा गाँव को भी UDA के दायरे से बाहर करने का निर्णय लिया गया है।