जाने कल किन क्षेत्रो में बाधित रहेगी जलापूर्ति

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल हेड वर्क्स संधारण कार्य के कारण मंगलवार को शहर के कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
 | 
दूध तलाई हेड वर्क्स पर संधारण कार्य होने के कारण 10 दिसंबर को शहर के कुछ क्षेत्रो में जलापूर्ति देरी से, अल्प मात्रा एवं अल्प दबाव में रहेगी। 

उदयपुर 9 दिसंबर 2019। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल हेड वर्क्स संधारण कार्य के कारण मंगलवार को शहर के कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

सहायक अभियंता ललित कुमार नागोरी ने बताया कि दूध तलाई हेड वर्क्स पर संधारण कार्य होने के कारण 10 दिसंबर को शहर के कुछ क्षेत्रो में जलापूर्ति देरी से, अल्प मात्रा एवं अल्प दबाव में रहेगी। 

प्रभावित क्षेत्र 

छबीला भेरूजी, बड़ा भोईवाडा, धिम्बर भोईवाडा, छोटी शीतला माता, मेहता जी का टिम्बा, खांजीपीर, गोसिया कॉलोनी, वारियो की पोल, गणेश घाटी, नानी गली, मांझी की बावडी, कोठारियो की गली, शिवरती हाउस, तम्बोलियो की गली, घंटाघर, सिंघटवाडि़यो की सेहरी, बोर्दियो की सेहरी, चितौड़ों का टिम्बा, महावतवाडी, भटियानी चौहट्टा, सुथारों की घाटी, चिंतामणी की घाटी, ऊॅंटों का कारखाना, सोलंकीयों की घाटी, वारियो की घाटी, गणगौर घाट, सत्तापोल, पान्डुवाडी, गोगावतवाडी इत्यादि क्षेत्रों में जलापूर्ति देरी से, अल्प मात्रा एवं अल्प दबाव से होगी।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News