Udaipur Times, Aayad Police Station: उदयपुर शहर के भूपालपुरा थाना की आयड चौकी को थाना बनाए जाने के बाद नए थाने के भवन के लिए जमीन जुटाने की कवायद शुरू हो गई है।
आयड मे नया थाना भवन बनाने के लिए 0.1600 हेक्टेयर यानि करीब 17222 वर्ग फीट जमीन चिन्हित की गई गई । यहाँ थाने के भवन के साथ पुलिसकर्मियों के आवास बनाने की योजना है।
उल्लेखनीय है की आयड पुलिस चौकी को भूपालपुरा थाने से अलग कर नया थाना बनाने की घोषणा 2025-26 बजट मे की गई थी। इसके बाद भूपालपुरा एसएचओ ने जमीन का सीमांकन और आवंटन प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रशासन को पत्र भेजा।
चिन्हित जमीन वर्तमान आयड चौकी के पास है। यह देवस्थान विभाग के उपयोग मे है जबकि रिकॉर्ड मे मालिकाना हक UDA का दर्ज है।
जिला प्रशासन ने जमीन से जुड़े दस्तावेज़ों की जांच के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेन्द्र सिंह राठोड ने UDA आयुक्त अभिषेक खन्ना को पत्र भेजा है।