राजस्थान मे स्कॉलर शिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 31 अक्टूबर तक बढ़ी

 | 
scholarship

Udaipur Times, Scholarship Update, Education News:  राजस्थान मे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षण संस्थाओं के छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता एवं पाठयक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि अपडेट करने हेतु अंतिम दिनांक 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित कर दी गई है।

निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्री ललित कुमार ने बताया कि पूर्व में अंतिम दिनांक 30 सितम्बर 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे एक माह बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News