राष्ट्रीय निगम योजना के ऑनलाईन आवेदन करने की तारीख 31 दिसंबर तक बढी

अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति के आवेदक के लिये वार्षिक आय 3 लाख से अधिक नही होनी चाहिये

 | 
loan

उदयपुर 12 दिसंबर 2024 । वर्ष 2024-25 के लिये अनुजा निगम द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाईन पॉर्टल पर आवेदन करने की दिनांक 31 दिसम्बर 2024 तक बढ़ा दी गई है। जिससे राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग एवं राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम की योजनाओं के तहत् आवेदन किये जा सकेंगें।

अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक मान्धाता सिंह राणावत ने बताया कि आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति के आवेदक के लिये वार्षिक आय 3 लाख से अधिक नही होनी चाहिये। सफाई कर्मचारी एवं दिव्यांगजन के लिये आय सीमा की बाध्यता नहीं है। योजनान्तर्गत लघु व्यवसाय शहरी एवं ग्रामीण, महिला समृद्धि योजना,शिक्षा ऋण योजना, डेयरी, जीप, ऑटो रिक्शा, ई- रिक्शा इत्यादि के लिये आवेदन किये जा सकेगें।

राणावत ने बताया कि प्रार्थी स्वयं अपनी एसएसओ आईडी द्वारा या ई-मित्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं किसी ऋणदात्री संस्था का ऋणी नही होने की स्वघोषणा स्केन करके साथ में अपलोड करनी होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News