अनुज्ञाधारी ठेला संचालकों को हाथीपोल सब्जी मंडी में स्थानांतरित किया
उदयपुर 28 सितंबर 2025। शनिवार को नगर निगम द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था को सुचारु रखने के मद्देनजर बड़ी कार्रवाई करते हुए अनुज्ञधारी ठेला संचालकों को हाथी पोल सब्जी मंडी में स्थानांतरित किया है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि हाथी पोल में नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपया खर्च कर सब्जी मंडी का निर्माण किया गया था, लेकिन जिन व्यापारियों को अनुज्ञा मिली हुई थी वह व्यापारी हाथीपोल चौराहा एवं देहली गेट पर ठेले में सब्जी का व्यवसाय कर रहे थे। इसको लेकर यातायात व्यवस्था के साथ-साथ अन्य कई समस्याएं हो रही थी। इसी कारण शनिवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, राजस्व अधिकारी नीतीश भटनागर आदि उपस्थित रहे।
36 सब्जी ठेला संचालकों को किया स्थानांतरित
नगर निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी ने बताया कि शनिवार को कुल 36 अनुज्ञधारी ठेला संचालकों को हाथी पोल सब्जी मंडी में स्थानांतरित किया गया है।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया स्थानांतरित
शनिवार को नगर निगम द्वारा स्थानांतरित किए गए सभी सब्जी संचालकों को पूर्ण सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्थानांतरित किया गया। स्थानांतरण के बाद हाथी पोलचौराहा एवं देहली गेट चौराहा खुले खुले नजर आ रहे हैं।
बार-बार मिल रही थी शिकायतें
उदयपुर शहर में लगातार बढ़ रही ठेला संचालकों की संख्या के चलते यातायात जाम एवं अन्य कई प्रकार की शिकायत प्राप्त हो रही थी। इसी को लेकर नगर निगम द्वारा इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।