रोपवे ट्रॉली में फंसे लोगों को सुरक्षित उतारने का किया जीवंत प्रदर्शन

नीमच माता रोपवे पर आपदा प्रबंधन का पूर्वाभ्यास 

 | 
neemach mata rope way

उदयपुर 11 जुलाई 2024। शहर के समीप नीमच माता मंदिर के रोपवे पर गुरूवार को आपदा प्रबंधन टीम ने पूर्वाभ्यास किया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस के साथ अग्निशमन दल रोपवे पर पहुंचा ओर सभी टीमों ने संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास करते हुए रोपवे ट्रॉली में फंसे लोगों को सुरक्षित उतारने का किया जीवंत प्रदर्शन किया। 

दरअसल बारिश के दिनों में कई रोपवे के बंद होने जैसी घटनाएं सामने आती है। ऐसे में रोपवे पर फंसे लोगों को कैसे सुरक्षित बचाया जा सकें, इसका पूर्वाभ्यास किया गया। 

neemach mata rope way

एनडीआरएफ के प्रदेश प्रभारी योगेश मीणा के निर्देशन में हुए पूर्वाभ्यास के बाद मीणा ने बताया कि केन्द्र सरकार के निर्देश पर साल में दो बार रोपवे पर माकड्रिल होती है ओर उसी के अंतर्गत गुरूवार को मॉकड्रिल हुई। उन्होंने यह भी बताया कि इस मॉकड्रिल में प्रशासन की सभी टीमें मौजूद थी ताकि जरूरत पड़ने पर रोपवे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News