उदयपुर मे राजस्थान वित्त निगम के मेगा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में 970 लाख के ऋण आवेदन प्राप्त

 | 
RFC Loan Camp

 

 

Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर मे आयोजित मेगा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में उद्यमियों का उत्साह देखने को मिला,  चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री में उदयपुर शाखा मे आयोजित इस शिविर का उद्देश्य नये एवं स्थापित उद्यमियों को वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन और त्वरित ऋण प्रक्रिया उपलब्ध कराना है।

कार्यकारी निदेशक डॉ. हर सहाय मीणा ने अपने संबोधन में कहां की राजस्थान वित्त निगम, उद्योग, होटल, गेस्ट हाउस, अस्पताल आदि हेतु ऋण उपलब्ध कराता है। उन्होंने बताया की युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत पात्र उद्यमियों को मात्र 5.50% प्रभावी ब्याज दर पर 200 लाख रूपये का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। है। शाखा प्रबंधक मनोज कुमार तोंदवाल ने बताया की शिविर के दौरान विभिन्न उद्यमियों द्वारा कुल 970 लाख रूपये के ऋण आवेदन प्राप्त हुए।

डॉ. हर सहाय मीणा ने कहां कि निगम का उद्देश्य केवल ऋण उपलब्ध कराना ही नहीं बल्कि एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाकर औद्योगिक विकास को गति देना है। उन्होंने उद्यमियों से निगम की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर सहभागी बनने का आवहान किया है।

शिविर में निगम मुख्यालय महाप्रबंधक पंकज पुरोहित, उपमहाप्रबंधक रविन्द्र, उदयपुर शाखा प्रबंधक, मनोज कुमार तोंदवाल एवं उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष संदीप बापना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंशुल मोगरा, उपाध्यक्ष कपिल सुराणा, लघु उद्योग भारती के उदयपुर महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा, उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के रोनक कोठारी, गुडली चेंबर ऑफ कॉमर्स इण्ड. से ओम प्रकाश नागदा, विजय गोदा, गोपाल अग्रवाल, सुरेश कुमार जैन, अरविन्द अग्रवाल आदि यूसीसीआई सदस्यों एवं कलडवास चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News