राजस्थान मे नगरीय निकाय चुनावों मे आरक्षण के निर्धारण के लिए निकाली गई लॉटरी

 | 
Rajasthan Municipal Election

 

Udaipur Times, Rajasthan Municipal Election 2026: राजस्थान की 309  नगरीय निकायों में अध्यक्ष पदों का वर्गवार एवं महिला आरक्षण एक तिहाई के आधार पर किये जाने के लिए निदेशालय स्वायत्त शासन विभाग के सभागार में लॉटरी का आयोजन किया गया। Rajasthan Municipal Election 2026

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा की अध्यक्षता में विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दल एवं मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियोंमीडिया कर्मियों एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लॉटरी का आयोजन किया गया। Rajasthan Municipal Election 2026

आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया में पारदर्शिता को प्रमुखता देते हुए लॉटरी का निदेशालय के बाहर डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नगारिकों लिए लाईव प्रसारण भी किया गया।

राज्य के 07 संभागों की कुल 309 सीटों के आरक्षण में महिलाओं की भागीदारी को विशेष प्राथमिकता दी गई है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 50 पदों में से 16, अनुसूचित जनजाति के 11 में से 03, अन्य पिछड़ा वर्ग के 60 में से 20 तथा अनारक्षित 188 पदों में से 62 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस प्रकार विभिन्न श्रेणियों में कुल 101 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैंजो नगरीय निकायों में महिला नेतृत्व एवं जनप्रतिनिधित्व को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। Rajasthan Municipal Election 2026

उदयपुर संभाग की कुल 28 नगरीय निकायों में महापौर/सभापति/अध्यक्ष के पदों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 01 पद आरक्षित किया गया हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 04 पदों में से 01 पद महिलाओं के लिएअन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 05 पदों में से 02 पद महिलाओं के लिए तथा अनारक्षित 18 पदों में से 06 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। Udaipur Municipal Election 2026

जयपुर संभाग की कुल 91 नगरीय निकायों में महापौर/सभापति/अध्यक्ष के पदों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुल 13 पदों में से 04 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 06 पदों में से 02 पद महिलाओं के लिएअन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 19 पदों में से 06 पद महिलाओं के लिए तथा अनारक्षित 53 पदों में से 18 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। Jaipur Municipal Election 2026

अजमेर संभाग की कुल 52 नगरीय निकायों में महापौर/सभापति/अध्यक्ष के पदों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुल 08 पदों में से 03 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 10 पदों में से 03 पद महिलाओं के लिए तथा अनारक्षित 34 पदों में से 11 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। Ajmer Municipal Election 2026

वहीं जोधपुर संभाग की कुल 41 नगरीय निकायों में महापौर/सभापति/अध्यक्ष के पदों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुल 10 पदों में से 03 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 08 पदों में से 03 पद महिलाओं के लिए तथा अनारक्षित 23 पदों में से 08 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। Jodhpur Municipal Election 2026

कोटा संभाग की कुल 28 नगरीय निकायों में महापौर/सभापति/अध्यक्ष के पदों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुल 04 पदों में से 01 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 05 पदों में से 02 पद महिलाओं के लिए तथा अनारक्षित 19 पदों में से 06 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। Kota Municipal Election 2026

बीकानेर संभाग की कुल 37 नगरीय निकायों में महापौर/सभापति/अध्यक्ष के पदों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुल 05 पदों में से 02 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 07 पदों में से 02 पद महिलाओं के लिए तथा अनारक्षित 25 पदों में से 08 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। Bikaner Municipal Election 2026

भरतपुर संभाग की कुल 32 नगरीय निकायों में महापौर/सभापति/अध्यक्ष के पदों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुल 09 पदों में से 03 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 01, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 06 पदों में से 02 पद महिलाओं के लिए तथा अनारक्षित 16 पदों में से 05 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। Bharatpur Municipal Election 2026

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News