UIT- पन्नाधाय नगर, दक्षिण विस्तार योजना;Plot R 5 में निर्माणाधीन 128 LIG G+3 फ्लेट्स की निकाली गयी ई-लाॅटरी

लाॅटरी में सफल रहे आवेदकों की सूची न्यास की वेबसाईट www.uitudaipur.org  पर देखी जा सकती है।

 | 
यू.आई.टी. द्वारा कोविड-19 की गाईडलाईन की पालना करते हुए पन्नाधाय नगर, दक्षिण विस्तार योजना;Plot R 5 में निर्माणाधीन 128 LIG G+3 फ्लेट्स की निकाली गयी ई-लाॅटरी
 

नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर द्वारा स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाईडलाईन की पालना सुनिश्चित करते हुए चेतन देवड़ा, जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष, नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर की अध्यक्षता में एवं अरुणकुमार हसीजा, सचिव, न्यास की उपस्थितिमें यू.आई.टी. द्वारा अल्प आय वर्ग के आवासहीन लोगों हेतु न्यास की पन्नाधाय नगर, दक्षिणविस्तार योजना; Plot R 5 में निर्माणाधीन 128 LIG G+3 फ्लेट्स आवंटन हेतु दिनांक 23-09-2020 सामुदायिक भवन, चित्रकुट नगर में आवेदकों की उपस्थिति में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित श्रेणी वार ई-लाॅटरी निकाली गयी।

लाॅटरी प्रक्रिया में जितेन्द्र वर्मा, निदेशक, एन.आई.सी., उदयपुर,वार सिंह, भूमि अवाप्ति अधिकारी न्यास, संजीव शर्मा, अधीक्षण अभियंता, न्यास, रमेश बावरी, वरिष्ठ लेखाधिकारी, न्यास,अनित माथुर, नीरज माथुर, अधिशाषी अभियंता, न्यास, हरिश दशोरा, सहायक लेखाधिकारी, न्यास उपस्थिति रहे।

लाॅटरी में सफल रहे आवेदकों की सूची न्यास की वेबसाईट www.uitudaipur.org  पर देखी जा सकती है।

उक्त योजना क्षैत्र में समस्त आन्तरिक विकास कार्य जैसे आन्तरिक सड़के, पेयजल लाइन, सिवरेज लाइन, विद्युत लाइन एवं सड़को पर प्रकाश व्यवस्था, सामुदायिक भवन सहित योजना क्षैत्र को चारदिवारी निर्माण मय गेट के साथ सुरक्षित एवं संरक्षित किया जाएगा।

उक्त आवास गृहों के संबंध में आवश्यक जानकारियाॅं निम्नानुसार है:-

  • आवासगृह की अनुमानित लागत रू.6,52,800/- रू. प्रति फ्लेट
  • आवंटन-.लाॅटरी में सफल आवेदकों को तदर्थ (Provisional) आवंटन-पत्र जारी किया जाएगा तथा फ्लेट निर्माण एवं न्यास द्वारा निर्धारित सम्पूर्ण राशि जमा होने के पश्चात् ही स्थाई आवंटन-पत्र (लीजडीड) जारी किये जायेंगे।
  • लोन लेने पर ब्याज दर में छूट -इस योजना के सफल आवंटियों को बैंक अथवा अन्य वित्तीय संस्थान से राशि रुपये 6,00,000/-तक के 15 वर्ष की अवधि हेतु ऋण (लोन) लेने पर लोन की ब्याज दर में 6.50 की छूट के साथ लोन सबसिड़ी उपलब्ध है। इससे आवंटी को लोन की राशि में अधिकतम 2,67,000/- की छूट का लाभ मिल सकेगा।
  • आधार भूत सुविधाएं- 01 रूम, 01 बैडरूम, 01 स्टडी रूम, बालकनी , लेट-बाथ, किचन
  • आवास ऋण - आवंटीअपने स्वयं के स्तर पर किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक/अन्य बैंक से आवास हेतु ऋण प्राप्त कर सकता हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News