LPG बुकिंग के नियम बदले, ग्रामीण इलाकों मे भी 25 दिन मे मिलेगा सिलेंडर

 | 
LPG Booking New Rule

 

Udaipur Times, LPG Booking New Rules:  केंद्र सरकार ने लोगों की राहत  देते हुए LPG सिलेंडर बुकिंग के कुछ नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने ग्रामीण इलाकों के लिए दूसरा सिलेंडर बुक करने की 45 दिन की समय सीमा को घटाकर अब 25 दिन कर दिया है। यानी कि अब ग्रामीण इलाकों में एक सिलेंडर लेने के 25 दिन बाद ही दूसरे सिलेंडर की बुकिंग कर पाएंगे। LPG Booking New Rules

इस नए बदलाव के बाद अब देश के शहरी और ग्रामीण, दोनों ही इलाकों में गैस बुकिंग के लिए 25 दिनों का एक जैसा नियम लागू हो गया है। इससे ग्रामीण परिवारों को बहुत राहत मिलेगी खासकर उन परिवारों को जिनकी खपत ज्यादा है। LPG Booking New Rules

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने आगे फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'हालांकि, LPG सप्लाई की मौजूदा स्थिति में सुधार और रिफिल बैकलॉग में काफी कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस पाबंदी में ढील दी है। अब शहरी या ग्रामीण इलाके के सभी घरेलू LPG ग्राहक 25 दिन के अंतराल पर रिफिल बुक कर सकते हैं।LPG Booking New Rules

आपको बता दे कि पहले ग्रामीण इलाकों में दूसरा सिलेंडर बुकिंग के लिए कम से कम 45 दिन तक का इंतजार करना पड़ता था। जबकि शहरों में 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक हो जाता था। इस नियम की वजह से ग्रामीण इलाकों में बहुत से परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। LPG Booking New Rules

उल्लेखनीय है कि फरवरी से मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति की वजह से देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल सप्लाई में कमी की वजह से देश में एलपीजी बुकिंग के नियम बदले। इसके अलावा सरकार ने पीएनजी को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के स्कीम निकाली।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News