LPG कनेक्शन KYC की मियाद खत्म, अब जिस दिन KYC होगी उसी दिन से सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी
Udaipur Times, LPG Connection KYC: LPG कनेक्शन पर KYC करवाने की मियाद कल 30 सितंबर 2026 को समाप्त हो चुकी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने KYC की मियाद बढ़ाने से भी इंकार कर दिया है ।
अब उपभोक्ताओ को सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की बुकिंग तभी मिलेंगे जब KYC कंप्लीट होगी। यानि जिस दिन KYC कंप्लीट होगी उसी दिन से सब्सिडी वाले सिलेंडर बुक करवा सकते है।
KYC नहीं करवाने पर उपभोक्ताओ को 945 रुपये के 14kg वाले घरेलू सिलेंडर की बजे 1650 रुपये मे 10kg वाला कमर्शियल सिलेंडर ही बुक करवाया जा सकेगा ।
आपको बता दे की राजस्थान मे तीनों गैस कंपनियों इंडियन ऑइल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 29 लाख से अधिक गैस कनेक्शन की KYC नहीं हो सकी है। ऐसे मे इन उपभोक्ताओ को आज 1 अक्टूबर को कमर्शियल सिलेंडर ही लेना होगा।
जिन उपभोक्ताओ ने kYC नहीं करवाई है उन्हे आज से सब्सिडी वाला सिलेंडर नहीं मिलेगा । हालांकि उपभोक्ता जिस दिन गैस कनेक्शन की KYC करवा लेगा, उसी दिन से वह सब्सिडी वाला सिलेंडर ले सकता है।