LPG संकट:उदयपुर में कंट्रोल रूम स्थापित
उदयपुर 12 मार्च 2026 । घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने तथा कालाबाजारी सहित अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर ज़िला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
ज़िला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि जिला स्तर पर कार्यरत कंट्रोल रूम, 0294-2414620 एवं जिला रसद कार्यालय स्तर पर कियाशील कंट्रोल रूम में कनिष्ठ सहायक को संशोधित नम्बर जतिन पण्ड्या - मो. 6376887522 एवं कनिष्ठ सहायक तनुज माली - मो. 9588905084 को एलपीजी सम्बन्धी समस्या होने पर सूचित किया जा सकता है।
इधर, व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति पर लगाई गई रोक के क्रम में रसद विभाग की टीम ने जिला कलक्टर के निर्देशन में व्यावसायिक सिलेण्डरों के अवैध उपयोग एवं रिफिलिंग के विरूद्ध सघन जांच कार्यवाही प्रारंभ की।
अवैध रिफिलिंग की सूचना पर ज़िला रसद अधिकारी मनीष भटनागर के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी मानसी पण्ड्या, प्रवर्तन निरीक्षक डॉ. कोमल सिंह सोलंकी सहित टीम ने सवीना स्थित वीआईपी कॉलोनी में आकस्मिक जांच की। इस दौरान व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों के अवैध रिफिलिंग पर 6 व्यावसायिक गैस सिलेण्डर जब्त किए।
जिला रसद अधिकारी ने बताया गया कि उक्त कार्यवाही में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में प्रकरण दर्ज किया जाकर कार्यवाही की जाएगी। वहीं सघन जांच और कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
#UdaipurNews #Udaipur #RajasthanNews #GasCylinder #LPGCrisis #UdaipurAdministration #SavinaUdaipur #RajasthanUpdates #UdaipurLocalNews #DistrictCollectorUdaipur #BreakingUdaipur #LPGSupply
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
