राजस्थान में शादी के लिए LPG सिलेंडर कोटा
उदयपुर 13 अप्रैल 2026। राजस्थान में शादी सीजन को देखते हुए भजनलाला शर्मा सरकार ने LPG सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सचिवालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद स्पष्ट किया कि राज्य में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सुनिश्चित की जाएगी। खासतौर पर विवाह समारोहों के लिए सिलेंडरों का विशेष कोटा तय किया गया है।
निर्देशों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में शादी समारोह के लिए दो 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि शहरी क्षेत्रों में तीन 19 किलो के सिलेंडर दिए जाएंगे।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया भी तय की गई है। आवेदक को एक प्रार्थना पत्र तैयार करना होगा और उसके साथ शादी के निमंत्रण पत्र की प्रति संलग्न करनी होगी। यह आवेदन संबंधित जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) के पास जमा करना होगा। आवेदन मिलने के बाद डीएसओ स्थानीय गैस एजेंसियों के साथ समन्वय कर समय पर सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन के विस्तार पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पाइपलाइन बिछाने के कार्य में तेजी लाई जाए और नए कनेक्शन बढ़ाए जाएं, ताकि रसोई गैस पर निर्भरता कम हो सके। वर्तमान में राज्य में LPG सिलेंडरों की औसत डिलीवरी का समय लगभग 4.5 दिन बताया गया है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव ने बताया कि विभाग तेल और गैस कंपनियों के साथ मिलकर वितरण व्यवस्था को मजबूत कर रहा है, ताकि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू बनी रहे और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसी के चलते उदयपुर में भी लोग हाथ में शादी के कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर रसद विभाग पहुंच रहें हैं इस उम्मीद के साथ की उन्हें (LPG) सिलिंडर उपलब्ध हों जी और उनके घर में होने वाली शादी कार्यक्रम में आसानी होगी।
#Udaipur #RajasthanNews #LPGCylinder #WeddingSeason #GasSupply #BreakingNews #UdaipurNews #IndiaNews #ShaadiSeason #LocalNews
