LSUM कमेटी सदस्य ने किया एमबी अस्पताल के मानसिक विभाग का निरीक्षण

मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए संचालित गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली
 | 
MBGH

उदयपुर, 18 दिसंबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के तहत गठित एलएसयूएम कमेटी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के न्यायिक सदस्य सौरभ गुप्ता ने बुधवार को उदयपुर के महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के मानसिक विभाग का निरीक्षण किया। 

विभागाध्यक्ष डॉ सुरेश गोचर ने बताया कि सौरभ गुप्ता ने औचक निरीक्षण कर मानसिक चिकित्सालय में मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों से मिलकर उनके उपचार के बारे मे डॉक्टरों से जानकारी ली। 

साथ ही मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए संचालित गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के गिरिराज माली उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News