निगम फिर से करवा रहा मदार नहर की सफाई


निगम फिर से करवा रहा मदार नहर की सफाई

डेंगू मच्छर जनित बीमारियों को रोकने में निगम की एक और पहल
 
madar canal cleaning

उदयपुर 15 अक्टूबर 2024। नगर निगम द्वारा फिर से मदार नहर की सफाई का कार्य शुरू किया गया है जो जल्द ही संपूर्ण किया जाएगा l नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि शहर में मच्छर जनित बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए शहर की फतहसागर झील को भरने की वाली मदार नहर की फिर से सफाई करवाने का कार्य मंगलवार से शुरू किया गया है। इस कार्य में स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा को विशेष रूप से नियुक्त किया गया है। दो दिन में मदार नहर में लोगों द्वारा डाले गए कचरे को निकाल कर निश्चित स्थान पर फिकवाने की जिम्मेदारी दी गई है। 

पास के वार्डो में नहीं फैले मच्छर जनित बीमारी

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि मदार नहर की सफाई करवाने का मुख्य उद्देश्य नहर के पास रहने वाले लोगों में मच्छर जनित बीमारी को फैलने के रोकना है। शहर वासियों को कई बार अपील करने के उपरांत भी नहर में कचरा फेंक दिया जाता है जो नहर के किनारे जमा रहता है और इसी पर मच्छर जनित बीमारी फैलने का खतरा रहता है।

madar vanal cleaning

शहर में निगम ओर भी कर रहा है काम

आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा मच्छर जनित बीमारी को फैलने से रोकने के लिए शहर में प्रतिदिन फॉगिंग, ठहरे पानी में एमएलओ डालने के साथ ही जन जागरण किया जा रहा है। नालियों में पानी इक्कठा नहीं हो इस हेतु कई तरह से कार्य किया जा रहे हैं। आयुक्त ने शहरवासियों से भी अपील कि वह निगम के इन कार्यों में सहयोग कर मच्छर जनित बीमारियों को फैलने से रोकने में मदद करें।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal