होलिका दहन, धुलण्डी एवं चेटीचण्ड पर्व पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
उदयपुर, 04 मार्च 2020 । जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती आनंदी ने आदेश जारी कर जिले में होलिका दहन, धुलण्ड़ी एवं चेटीचण्ड पर्वों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
आदेश के अनुसार श्रवण सिंह तहसीलदार को पुलिस थाना क्षेत्र सूरजपोल, भूपालपुरा, प्रतापनगर एवं हिरणमगरी के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है इनके साथ वृत अधिकारी पुलिस उप अधीक्षक वृत गिर्वा को भी नियुक्त गया है।
इसी प्रकार नरेन्द्र कुमार औदिच्य तहसीलदार बडगांव को अम्बामाता, हाथीपोल, घण्टाघर, धानमण्डी एवं सुखेर के लिए इनके साथ उप अधीक्षक वृत पूर्व, सुबोध चारण उप पंजीयक प्रथम को नाई, गोवर्धन विलास इनके साथ उप अधीक्षक वृत पश्चिम को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा उपखण्ड मजिस्ट्रेट गिर्वा, बडगांव, गोगुन्दा, झाडोल, कोटडा, सलूम्बर, खेरवाडा, सराडा, ऋषभदेव, लसाडि़या तथा मावली को अपने अपने उपखण्ड क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश के अनुसार जिले में उक्त पर्वो के दौरान सम्पूर्ण कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) उदयपुर रहेंगे। नियुक्त समस्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट डयूटी के दौरान उनके निर्देशानुसार कार्य सम्पादित करेंगे तथा उनसे निरन्तर सम्पर्क बनाए रखेगे एवं किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना जिला मजिस्ट्रेट को अवगत कराएंगे।