महाराणा भूपाल अस्पताल को मिला ट्रेड मार्क पंजीकरण
उदयपुर 8 मई 2026। लगातार तीन वर्षों के प्रयासों के बाद महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल (MBGH) उदयपुर को आधिकारिक रूप से ट्रेड मार्क पंजीकरण प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि अस्पताल की पहचान, गुणवत्ता एवं संस्थागत प्रतिष्ठा को नई मजबूती प्रदान करेगी।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर. एल. सुमन ने बताया कि संस्थान की विशिष्ट पहचान एवं लोगों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के उद्देश्य से ट्रेड मार्क पंजीकरण हेतु निरंतर प्रयास किए गए। लंबे समय तक चली कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। यह ट्रेड मार्क पंजीकरण भारत सरकार के इंटेलेक्चुअल प्राॅपर्टी इंडिया द्वारा जारी किया गया है। इस प्रक्रिया में अधिवक्ता बृजेश चौहान द्वारा आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन एवं दस्तावेजी कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
डॉ. आर. एल. सुमन ने बताया कि अब MBGH का लोगो एवं नाम विधिक रूप से संरक्षित हो गया है। यदि कोई व्यक्ति अथवा संस्था बिना अनुमति इस लोगो अथवा ट्रेड मार्क का उपयोग करती है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए पेनाल्टी लगाई जाएगी। उन्होंने यह ट्रेड मार्क पंजीकरण प्रमाण पत्र RNT प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ राहुल जैन को प्रेषित किया। साथ ही डॉ विजय गुप्ता, डॉ कीर्ति सिंह अतिरिक्त प्रधानाचार्य, हुकमी चंद मीना प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
#MBGH #Udaipur #TrademarkRegistration #MaharanaBhupalHospital #RNTMedicalCollege #HealthcareNews #UdaipurNews #RajasthanNews #GovernmentHospital #IntellectualProperty
