महाराणा प्रताप खेलगांव में मल्टीपरपज़ स्टेडियम निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

ज़िला कलक्टर ने किया महाराणा प्रताप खेलगांव का निरीक्षण
 | 
Khelgaon

उदयपुर 9 अप्रैल 2026। महाराणा प्रताप खेलगांव सोसायटी उदयपुर के पदेन अध्यक्ष तथा ज़िला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को खेलगांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खेलगांव परिसर में स्थित विभिन्न खेल मैदानों, मल्टीपरपज़ इनडोर स्टेडियम आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ज़िला कलक्टर ने खेलगांव सोसायटी का पोर्टल तैयार कराकर उनके माध्यम से ही सभी गतिविधियों का संचालन करने के निर्देश दिए।

ज़िला कलक्टर गौरव अग्रवाल गुरूवार सुबह 10 बजे खेलगांव पहुंचे। खेलगांव सोसायटी के सदस्य सचिव ज़िला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने राजस्थानी पाग एवं उपरणा ओढ़ा कर स्वागत किया। साथ ही तरणताल पर हॉल ही में एक ज़िला एक खेल अन्तर्गत आयोजित पंच गौरव तैराकी प्रशिक्षण शिविर के बारे में जानकारी दी। तरणताल पर होने वाले मरम्मत एवं सुविधा विकास कार्यो के बारे में अवगत कराया। 

ज़िला कलक्टर ने खेलगांव में संचालित समस्त खेल गतिविधियों स्क्वैश, स्केटिंग, क्रिकेट, टेनिस, बास्केटबॉल, जिम, योगा, हॉकी, लैक्राज, ऐथेलेटिक ट्रेक, वॉलीबाल इत्यादि के खेल मैदानों का व्यक्तिगत रूप से जाकर अवलोकन किया तथा संबंधित खेल प्रशिक्षक से जानकारी ली।

उन्होंने निर्माणाधीन मल्टीपरपज़ स्टेडियम का अवलोकन करते हुए कार्यकारी एजेन्सी RSRDC के परियोजना निदेशक को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। खेलगांव में निर्माणाधीन सलीम दुर्रानी छात्रावास के कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए समय पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ज़िला कलक्टर ने खेलगांव में स्थित क्रिकेट मैदान का अवलोकन करते हुए उसकी प्रशंसा की। मैदान पर निर्माणाधीन पवेलियन का कार्य जल्द पूर्ण करने के UDA के अधिकारियों को निर्देशित किया।

#UdaipurNews #RajasthanNews #KhelgaonUdaipur #SportsInfrastructure #GauravAgarwal #UdaipurDevelopment #RajasthanSports #SmartCityUdaipur #LocalNewsUdaipur #UDA #RSRDC #SportsIndia #AthleticsIndia #CricketGroundUdaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News