मावली को नगरपालिका घोषित किया, गर्ल्स कॉलेज को पीजी कॉलेज में किया क्रमोन्नत

मावली में महंगाई राहत कैंप में सीएम गहलोत की घोषणा

 | 
gehlot

उदयपुर 9 मई 2023 । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को उदयपुर दौरे पर आए हुए हैं इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया स्वागत के बाद राहुल गांधी माउंट आबू के लिए रवाना होगे गए। राजस्थान के सीएम गहलोत वल्लभनगर विधानसभा और मावली विधानसभा में आयोजित महंगाई राहत कैंप में भाग लेने के बाद देर शाम उदयपुर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे।

मावली में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को देशभर में अनूठी योजना बताया। उन्होंने जनसमुदाय से आह्वान किया कि महंगाई रहत कैंप में हिस्सा लेकर राज्य सरकार की योजनाओं का पूरा पूरा लाभ उठाये। 

cm gehlot

मावली को नगरपालिका घोषित की 

सीएम ने मावली को नगरपालिका घोषित किया वहीँ मावली गर्ल्स कॉलेज को पीजी कॉलेज में क्रमोन्नत किया। इसी प्रकार मावली और खेमली को अलग अलग पंचायत समिति बनाने की घोषणा की। मावली क्षेत्र के घाटा और इंटाली पीएचसी को सीएचसी बनाने की घोषणा की।  जबकि मावली सीएचसी को उप जिला अस्पताल बनाने की धोषणा की। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News