MB अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में दो नई कैथ लैब शुरू होगी

द्वितीय तल पर नई कैथलैब बनाई जा रही है
 | 

उदयपुर 29 अप्रैल 2026। संभाग के सबसे बड़े राजकीय महाराणा भूपाल चिकित्सालय का कार्डियोलॉजी विभाग अब ओर अधिक हाईटेक सुविधाओं से युक्त होने जा रहा है। 

जल्द ही कार्डियोलॉजी विभाग में दो नई कैथ लैब शुरू हो जाएगी है। जिसके बाद यहां उपचार करवाने के लिए आने वाले मरीजों को ओर भी बेहतर चिकित्साकिय सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। कार्डियोलॉजी विभाग के अस्पताल द्वितीय तल पर नई कैथलैब बनाई जा रही है। जिसमे अत्याधुनिक तकनीक से युक्त मशीन को लगाया गया है। 

विभागाध्यक्ष डॉ मुकेश शर्मा ने बताया कि दो कैथलैब के शुरू होने से कार्डियोलॉजी विभाग में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को सीधा फायदा मिलेगा। वर्तमान में यहां केवल एक ही कैथलैब है। उदयपुर संभाग के साथ पड़ोसी राज्यो से भी मरीज अपना उपचार करवाने के लिए यहां आते है। मरीजो की संख्या अधिक होने से कई बार उन्हें इलाज के लिए एक से दो दिन तक इंतजार करना पड़ता था। लेकिन दोनो कैथलैब शुरू होने के बाद उन्हें तुरन्त उपचार मिल पाएगा।]

#UdaipurNews #RajasthanNews #MBHospital #HealthcareIndia #Cardiology #HeartCare #MedicalUpdate #UdaipurHealthcare #RajasthanHealthcare #HospitalUpgrade #CathLab #BreakingNewsUdaipur #MedicalInfrastructure #IndiaHealthNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News