खान विभाग द्वारा 16 ठेको की नीलामी 11 अक्टूबर को

138 करोड़ रूपये की आरक्षित राशि (रिजर्वड प्राइज) निर्धारित की गई है

 | 
Coal mining in chhatisgarh will solve rajasthan coal and power crisis

उदयपुर 5 अक्टूबर 2023। राज्य सरकार अप्रधान खनिज में रॉयल्टी के ठेको की अलग अलग ज़िलों में 16 ठेको की ऑनलाइन नीलामी 11 अक्टूबर को होगी। ठेको में आवेदन की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर रहेगी। इन ठेको हेतु 138 करोड़ रूपये की आरक्षित राशि (रिजर्वड प्राइज) निर्धारित की गई है। 

इसमें ग्रेनाइट, सैंडस्टोन, खंडा व बैलास्ट, क्वार्ट्ज़, फेल्सपार, माइका, केल्साइट, लाइमस्टोन, सिल्कोसेंड, डोलोमाइट, वाइट क्ले, चाइना क्ले, बॉल क्ले, येलो एवं रेड ओकर, मार्बल, मेसनरी स्टोन, फिलाइट स्टोन, चुनाई पत्थर आदि के ठेके किये जाएंगे। 

उल्लेखनीय है कि 22 सितंबर को प्रदेश भर में 18 ठेको की नीलामी की गई थी जिसकी आरक्षित दर 139.77 करोड़ रूपये रखे गए थे। जिनमे से 4 ठेके ही उठे थे। अब 16 ठेको की नीलामी की जा रही है। इनमे से 14 ठेके पुराने है। हालाँकि सरकार ने ठेको की दरों में कोई छूट नहीं दी है।  

इन ठेको की होगी नीलामी 

  • खनिज अभियंता सिरोही -ग्रेनाइट 36 करोड़ 
  • खनिज अभियंता नागौर-सैंडस्टोन, खण्डा व बैलास्ट-5 करोड़ 46 लाख 
  • खनिज अभियंता भीलवाड़ा-क्वार्ट्ज़, माइका व केल्साइट-24 करोड़ 86 लाख 
  • खनिज अभियंता गोटन-लाइमस्टोन (अप्रधान) - 40 करोड़ 93 लाख 
  • खनिज अभियंता जैसलमेर - सिलिकासैंड, डोलोमाइट, व्हाइट क्ले, चाइना क्ले, बॉल क्ले, येलो व् रेड ओकर-3 करोड़ 91 लाख 
  • खनिज अभियंता बूंदी- मार्बल- 2 करोड़ 78 लाख 
  • खनिज अभियंता बालेसर- सैंड स्टोन, मेसनरी स्टोन- 3 करोड़ 21 लाख 
  • खनिज अभियंता कोटपुतली - अप्रधान लाइमस्टोन, मार्बल- 4 करोड़ 48 लाख 
  • खनिज अभियंता राजसमद- लाइम स्टोन - 2 करोड़ 36 लाख 
  • खनिज अभियंता अलवर-मेसनरी स्टोन -3 करोड़ 31 लाख 
  • खनिज अभियंता भीलवाड़ा- फिलाइट स्टोन-93 लाख 41 हज़ार 
  • खनिज अभियंता सीकर-मार्बल खंडा -3 करोड़ 77 लाख
  • खनिज अभियंता ब्यावर - चुनाई पत्थर व् ग्रेनाइट - 4 करोड़ 60 लाख 
  • खनिज अभियंता जयपुर- मेसनरी स्टोन, गिट्टी व ग्रेनाइट - 22 करोड़ 39 लाख 
  • खनिज अभियंता बारां- मेसनरी स्टोन - 55 लाख 
  • कुल 138 करोड़ 13 लाख 54 हज़ार रूपये 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News