उदयपुर मे स्वतंत्रता दिवस समारोह पर मंत्री बाबूलाल खराड़ी करेंगे ध्वजारोहण
Udaipur Times, Independence Day 2026: उदयपुर समेत सम्पूर्ण राज्य मे स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के तैयारी शुरू हो गई। जहां उदयपुर मे मंत्री बाबूलाल खराड़ी ध्वजारोहण करेंगे वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस में ध्वजारोहण करेंगे। बीकानेर में होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अजमेर में और डॉ. प्रेमचन्द बैरवा भीलवाड़ा में धवजारोहण करेंगे।
इसी प्रकार मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल सवाई माधोपुर, गजेन्द्र सिंह फलौदी, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जयपुर, मदन दिलावर कोटा, कन्हैया लाल टोंक, जोगाराम पटेल जोधपुर में धवजारोहण करेंगे।
मंत्री सुरेश सिंह रावत भरतपुर, अविनाश गहलोत ब्यावर, सुमित गोदारा हनुमानगढ़, जोराराम कुमावत पाली, हेमन्त मीणा प्रतापगढ़ संजय शर्मा अलवर, गौतम कुमार चित्तौड़गढ़ में धवजारोहण करेंगे।
मंत्री झाबर सिंह खर्रा सीकर, हीरालाल नागर बून्दी, ओटा राम देवासी सिरोही, डॉ. मंजू बाघमार नागौर, कृष्ण कुमार के.के. विश्नोई बाड़मेर, विजय सिंह डीडवाना-कुचामन, जवाहर सिंह बेढ़म डीग में और जोगेश्वर गर्ग जालौर में ध्वजारोहण करेंगे।
