5 वर्षीय बालक को परिजनों की तलाश

बालक के बारे में कोई जानकारी प्राप्त होने पर फ्री फोन सेवा 1098 अथवा चाइल्ड लाइन के मोबाइल नंबर 8905671098 पर सूचित कर सकते है।

 | 
missing child

उदयपुर 28 मार्च 2022 । चाइल्ड लाइन उदयपुर को 1098 पर एक 5 वर्षीय बालक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा सेक्टर 4 स्थित नारायण सेवा संस्थान के बाहर छोड़ जाने की सूचना मिली। इस पर चाइल्ड लाइन टीम सदस्य मौके पर पहुंचे और बालक से बातचीत करने का प्रयास किया तो ज्ञात हुआ कि वह बोलने में असमर्थ है।

चाइल्ड लाइन समन्वयक ने बताया कि बालक की रोजनामचा रिपोर्ट हिरण मगरी थाने में दर्ज करवा बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव मेघवाल के निर्देशानुसार मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह आश्रय दिलवाया। 

उन्होंने बताया कि बालक का रंग गेहुआ है, बाल छोटे है। बालक ने नीले रंग की शर्ट व जीन्स पहन रखी हैं, गले में लाल मोतियों की माला तथा लाल धागे मे चांदी का मादलिया भी पहन रखा है। बालक के बारे में कोई जानकारी प्राप्त होने पर फ्री फोन सेवा 1098 अथवा चाइल्ड लाइन के मोबाइल नंबर 8905671098 पर सूचित कर सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News