सरकारी योजनाओ को आमजन तक पहुंचाने के लिए मोबाइल रथ रवाना

एडीएम सिटी ने दिखाई हरी झंडी

 | 
ADM City

उदयपुर 24 अगस्त 2023 । सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उदयपुर से दो मोबाइल रथ को एडीएम सिटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  

उदयपुर के सूचना केंद्र से दो रथ को सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दो वाहनो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है।  उदयपुर के सभी इलाकों में जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। इस रथ के माध्यम से सरकार की स्मार्टफोन योजना की जानकारी पहुंचाएंगे और हर गली मोहल्ला और गांव में जाकर योजनाओं को आम जन तक स्मार्ट फोन योजना की जानकारी देंगे। 

एडीएम सिटी ने बताया कि जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए इस रथ को रवाना किया है जो एलइडी के माध्यम से आमजन तक जानकारी पहुंचाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News