उदयपुर नीमच माता रोपवे पर मॉक ड्रिल

बीच रास्ते में फंसे यात्रियों का सफल रेस्क्यू अभ्यास
 | 
Neemach Mata Ropeway Mockdrill

 

Udaipur Times, Udaipur News: 13 जुलाई 2026। सोमवार सुबह करीब 9 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि नीमच माता रोपवे में तकनीकी खराबी आने से बीच रास्ते में कई यात्री फंस गए हैं। सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं।

मौके पर पहुंचने के बाद अधिकारियों को जानकारी मिली कि यह वास्तविक घटना नहीं बल्कि प्रशासन के निर्देशन में आयोजित एक मॉक ड्रिल थी। ड्रिल का उद्देश्य रोपवे जैसी आपात स्थिति में विभिन्न राहत एवं बचाव एजेंसियों के समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और रेस्क्यू क्षमता का परीक्षण करना था।

मॉक ड्रिल के दौरान सभी एजेंसियों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास किया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई का निरीक्षण किया गया और टीमों के समन्वय तथा तैयारियों का आकलन किया गया।

प्रशासन ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी वास्तविक आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना है। अधिकारियों के निर्देशन में आयोजित यह मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News