Udaipur Times, Rajasthan News: राजस्थान के नगर निगम जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं नगर पालिका सुकेत व खाटूश्यामजी को छोड़कर शेष सभी 304 निकायों में समस्त पदों के लिये निर्वाचन प्रक्रिया आज पूरी होने के बाद आदर्श आचार संहिता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 19 अगस्त, 2026 को राज्य के 41 जिलों की कुल 309 नगरीय निकायों के चुनाव कार्यकम की घोषणा के साथ ही संबधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो गई थी।
नगर निगम जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं नगर पालिका सुकेत व खाटूश्यामजी में निर्वाचन प्रक्रिया अभी भी जारी है, अतः इन 5 नगरीय निकाय क्षेत्रों में आगामी आदेशों तक आदर्श आचरण संहिता प्रभावी रहेगी।
साथ ही आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव शीघ्र सम्पन्न करवाये जाने हैं अतः राज्य के समस्त जिलों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने एवं कार्यग्रहण कराने पर पूर्ण प्रतिबंध यथावत जारी रहेगा।