उदयपुर में सबसे महंगा LPG सिलेंडर

मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 7 मार्च से पूरे राजस्थान में नई दरें लागू
 | 
LPG

उदयपुर 7 मार्च 2026। मिडिल ईस्ट सैन्य संघर्ष का सीधा असर अब देश में दिखना शुरू हो गया है।  इसका पहला असर लोगो की रसोई पर पड़ा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 7 मार्च 2026 से LPG गैस की कीमतों में वृद्धि कर दी है। राजस्थान में बिना सब्सिडी वाला घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹114.5 महंगा हो गया है। हालांकि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी जारी रहेगी, जिससे उन्हें इस बढ़ोतरी से आंशिक राहत मिलेगी। 

राज्य में उदयपुर में LPG सिलेंडर सबसे महंगा 

7 मार्च 2026 से राजस्थान के प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर की नई दरें लागू हो गई हैं, जिसके तहत अब उदयपुर में घरेलू सिलेंडर ₹944.50 और कमर्शियल ₹1,980.50 में जबकि जयपुर में घरेलू सिलेंडर ₹916.50 और कमर्शियल ₹1,911.00 में मिलेगा। जोधपुर में घरेलू सिलेंडर के दाम ₹920.50 और कमर्शियल के ₹1,922.50 पहुंच गए हैं। इसी प्रकार अजमेर में नई कीमतें क्रमशः ₹918.00 और ₹1,863.00, कोटा में ₹934.00 और ₹1,952.50 तथा बीकानेर में घरेलू सिलेंडर ₹924.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹1,936.50 की दर से उपलब्ध होगा। 

कमर्शियल सिलेंडर: एक हफ्ते में दूसरी बढ़ोतरी

व्यावसायिक गैस का उपयोग करने वाले होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए यह 'दोहरी मार' है। 1 मार्च को हुई ₹28 की बढ़ोतरी के ठीक 6 दिन बाद आज फिर ₹114.5 दाम बढ़ा दिए गए हैं। जयपुर में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹1,796.50 की जगह ₹1,911 में मिलेगा. इस साल जनवरी से अब तक कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कुल ₹302.50 का इजाफा हो चुका है। 

कंपनियों की सफाई: पर्याप्त है स्टॉक

कीमतों में उछाल के बीच पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाहों पर भारत पेट्रोलियम (BPCL) और इंडियन ऑयल (IOCL) ने आधिकारिक बयान जारी किया है। कंपनियों ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर स्पष्ट किया कि देश में ईंधन का स्टॉक पूरी तरह पर्याप्त है और सप्लाई चेन में कोई बाधा नहीं है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पैनिक बुकिंग न करें। 

Source: Media Reports

#LPGPriceHike #GasCylinderPrice #UdaipurNews #RajasthanNews #Udaipur #Jaipur #Jodhpur #FuelPrice #IndiaNews #BreakingNews #UjjwalaYojana #EnergyNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News