Udaipur Times, Rajasthan Municipal Election 2026: राजस्थान में कल 9 सितंबर और 11 सितंबर को होने वाले नगरीय निकाय आम चुनावों के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सूची में अपना नाम एवं संबंधित विवरण ऑनलाइन देखने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की वेबसाइट sec.rajasthan.gov.in पर जाकर ‘Search Voter’ विकल्प के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। how to check your name in voter list
मतदाता निम्न विवरण दर्ज कर अपना नाम खोज सकते हैं
• जिला
• नगरीय निकाय का नाम
• मतदाता का नाम
• पिता/पति का नाम
• आयु
इसके अतिरिक्त जिला चयन कर Voter ID/EPIC नंबर के माध्यम से भी मतदाता अपना नाम खोज सकते हैं।
सर्च करने पर मतदाता को मतदाता सूची से संबंधित प्रमुख विवरण भी प्रदर्शित होंगे, जिनमें नगरीय निकाय का नाम, वार्ड नंबर, वार्ड पार्ट नंबर, क्रम संख्या, मतदाता का नाम, पिता/पति/संबंधी का नाम, आयु, Voter ID/EPIC नंबर, लिंग, मकान नंबर, मतदान केन्द्र क्रमांक, मतदान केन्द्र का पता तथा संबंधित विधानसभा क्षेत्र (AC), पार्ट नंबर एवं क्रम संख्या शामिल हैं। how to check your name in voter list
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान से पूर्व ऑनलाइन सुविधा का उपयोग कर मतदाता सूची में अपना नाम एवं मतदान केन्द्र संबंधी विवरण अवश्य जांच लें, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो। how to check your name in voter list