उदयपुर के सभी स्कूलों में 15-19 वर्ष के विद्यार्थियों का My Bharat Portal पर होगा अनिवार्य पंजीकरण

 | 
My Bharat Portal

 

Udaipur Times, My Bharat Portal Registration: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित मेरा युवा भारत (माय भारत) पोर्टल पर उदयपुर जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों का अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। My Bharat Portal Registration

अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (समग्र शिक्षा), उदयपुर कुंज बिहारी भारद्वाज ने बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् के निर्देशानुसार इस कार्य को जिले में पूरी गंभीरता के साथ शीर्ष प्राथमिकता पर संपादित किया जाएगा। My Bharat Portal Registration

विकसित भारत /2047 के लिए युवाओं का सशक्तिकरण

भारद्वाज ने बताया कि देश के युवाओं को सीखने, नेतृत्व करने, सेवा करने तथा विकसित भारत 2047 के निर्माण की यात्रा में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने के उद्देश्य से यह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संचालित ऑनलाइन मंच स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि परिषद के आदेशानुसार जिले के समस्त पीएमश्री विद्यालयों सहित सभी सरकारी व निजी स्कूलों के संस्थाप्रधानों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। My Bharat Portal Registration

संस्थाप्रधान और नोडल अधिकारी संभालेंगे कमान

भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय स्तर पर इस कार्य की सुचारू क्रियान्विति हेतु प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। संस्थाप्रधान और नामित नोडल शिक्षक आपसी समन्वय के माध्यम से 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का पंजीकरण अधिकृत लिंक माय भारत डॉट जीओवी डॉट इन (https://mybharat.gov.in) पर करवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही विद्यालय में आयोजित होने वाली निबंध, क्विज एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों की सूचना तथा वीडियो को भी नियमित रूप से इस पोर्टल पर अपलोड करना होगा। My Bharat Portal Registration

चलेगा विशेष पंजीकरण अभियान, कोताही पर होगी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत पंजीकरण हेतु समय-समय पर स्पेशल रजिस्ट्रेशन ड्राइव (विशेष अभियान) का आयोजन किया जाएगा। इस कार्य की दैनिक स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग होगी, जिसके तहत पीईईओ और यूसीईओ अपने अधीनस्थ विद्यालयों की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  कार्यालय को भेजेंगे। जिला स्तर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जिला नोडल अधिकारी और अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सह-नोडल अधिकारी के रूप में आपसी समन्वय से कार्य को पूर्ण गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी स्तर पर उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे जाएंगे।

My Bharat Portal Registration

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News