उदयपुर में नई DLC दरें लागू: 2% से 40% तक बढ़ोतरी, जानिए आपके इलाके में कितना असर

 | 
Udaipur DLC Rate

Udaipur Times, Udaipur New DLC Rates, Udaipur DLC Rates 2026राज्य सरकार के ई पंजीयन पोर्टल के तहत लागू संशोधित व्यवस्था के तहत अब उदयपुर ज़िले में DLC (डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी) दरों में 2% से लेकर 40% तक का अनुपातिक वृद्धि दर्ज हुई है। Udaipur New DLC Rates

1 अप्रैल 2026 में लागू हुई 10% की फ्लैट बढ़ोतरी के बाद जिला प्रशासन और पंजीयन विभाग के री सर्वे के आधार पर यह दूसरी बड़ी वृद्धि है। इस वृद्धि का सबसे व्यापक असर UDA के नए पेरिफेरल एरिया और कमर्शियल कॉरिडोर पर पड़ा है।  Udaipur New DLC Rates

डबोक, बलीचा, तितरड़ी, शोभागपुरा, भुवाणा और 100 फिट रोड जैसे तेज़ी से विकसित हो रहे इलाको में पुरानी सरकारी रेट और बाजार मूल्य के बीच बड़े फर्क को पाटने के लिए दरों में 2 से 40 फीसदी तक उछाल आने के साथ साथ स्टाम्प ड्यूटी पर सरचार्ज में 3 फीसदी का इज़ाफ़ा होने से अब हर तरह के रजिस्ट्रेशन और UDA में लैंड कन्वर्जन शुल्क का बजट बढ़ गया है। Udaipur New DLC Rates

जानिए इन क्षेत्रो की DLC 

डबोक (एयरपोर्ट रोड), बलीचा, तितरड़ी, प्रताप नगर, कविता, मदार, ईसवाल, अंबावगढ़ विस्तार, सीसारमा, कोडियात, सेठजी की कुंडाल, देबारी, उमरड़ा में 25% से 40% वृद्धि, यानि 40 लाख से बढ़कर 50-56 लाख रूपये। Udaipur DLC Rates 2026

शोभागपुरा, भुवाणा (मेन रोड), 100 फिट रोड, सुखेर, न्यू नवरतन, पंचवटी, फतेहपुरा, हिरण मगरी (सेक्टर 3 से 14), सवीना मेन रोड, गोवर्धन विलास में 15% से 30% तक वृद्धि, यानि 40 लाख से बढ़कर 46-52 लाख रूपये। Udaipur DLC Rates 2026

चांदपोल, हाथीपोल, घंटाघर, जगदीश चौक, शहर के संकरे मार्ग के कमर्शियल (जहाँ 60 फिट सड़क नहीं है), वहां पर 10% से 15% तक वृद्धि, यानि 40 लाख से बढ़कर 44-46 लाख रूपये।  Udaipur DLC Rates 2026

मावली, गोगुन्दा, खेरवाड़ा, बावलवाड़ा, कानोड़, भिंडर, सनवाड़, सायरा, घासा, नयागांव, कुराबड़, ऋषभदेव, वल्लभनगर (हाइवे से 100 मीटर दायरा) में 5% से 10% तक वृद्धि, यानि 40 लाख से बढ़कर 42-44 लाख रूपये।  Udaipur DLC Rates 2026

वाड़ा व् ढीकली में 15%, झाड़ोल व् फलासिया में 5% से 10%), कोटड़ा में 2% से 15% तक, यानि 40 लाख से 40.8 से 46 लाख रूपये। Udaipur New DLC Rates

समिति अध्यक्ष जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल के अनुसार 60 से 100 फिट चौड़ी सड़के नहीं होने वाले अंदरूनी इलाको में दरें नहीं बढ़ाई गई है। वाल सिटी के 17 वार्डो में आवासीय और कमर्शियल दरें पुरानी ही रहेंगी। शेष 53 वार्डो में आवासीय दरें यथावत है जबकि कमर्शियल संपत्तियों पर 10% वृद्धि की गई है।  भुवाणा और सवीना कृषि मंडी क्षेत्र में भी वृद्धि नहीं की गई है। 1000 वर्गमीटर के प्लाट पर औसत वृद्धि से 15000 और 15 वृद्धि से 45000 रूपये तक का अतिरिकत स्टाम्प भार आएगा। Udaipur New DLC Rates

फार्महाउस की रजिस्ट्री अब कृषि दर के 3 गुना मूल्य पर होगी। रिसॉर्ट्स का मूल्यांकन स्नबन्धित क्षेत्र की व्यावसायिक दर के 75% पर होगा। होम लोन के दस्तावेज़ पर रजिस्ट्रेशन चार्ज 1% से घटकर 0.5% (अधिकतम 1 लाख) किया है।  Udaipur DLC Rates 2026       

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News