दिवाली पर उदयपुर शहर मे नया वन-वे प्लान लागू

 | 
Traffic arrangement in Udaipur on Diwali

 

Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर शहर में दीपावली के पावन पर्व पर पर्यटकों और आमजन के बढ़ते आवागमन तथा प्रमुख व्यावसायिक व बाजार क्षेत्रों में यातायात जाम को देखते हुए एक विशेष वन-वे प्लान जारी किया गया है।

यह व्यवस्था शहर में सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 06.11.2026 से 15.11.2026 तक प्रतिदिन सुबह 08:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

यह आदेश राजस्थान पुलिस एक्ट 2007 की धारा 47 के तहत प्रदत्त शक्तियों के आधार पर लागू किया गया है। इस अवधि मे यातायात संचालन निम्नलिखित नियमो के तहत किया जाएगाः

  • सूरजपोल से सिटी पैलेस मार्ग सूरजपोल पुराना सी.आर. से बर्फ फैक्ट्री व रंगनिवास होते हुए सिटी पैलेस तक दुपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन जा सकेंगे। इस मार्ग पर भारी वाहनों एवं बसों का प्रवेश पूरी तरह निषेध रहेगा।
  • सिटी पैलेस से पटेल सर्कल मार्ग सिटी पैलेस के दूसरे (पीछे वाले) गेट से चार पहिया वाहन दूध तलाई, पाला गणेश जी और किशनपोल होते हुए पटेल सर्कल की तरफ जा सकेंगे।
  • पटेल सर्कल से दूध तलाई मार्ग पटेल सर्कल और किशनपोल की तरफ से दूध तलाई की तरफ दुपहिया, तिपहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश सामान्य रहेगा।
  • जगदीश चौक से चांदपोलः जगदीश चौक से तिपहिया व चार पहिया वाहनों का चांदपोल की तरफ निकास प्रतिबंधित (निषेध) रहेगा।
  • चांदपोल से जगदीश चौक चांदपोल से जगदीश चौक तक केवल दुपहिया वाहनों का एकतरफा (वन-वे) प्रवेश रहेगा। तिपहिया व चार पहिया वाहनों का यहाँ से निकास पूरी तरह निषेध रहेगा।
  • जगदीश चौक से हाथीपोलः जगदीश चौक से घंटाघर थाना होते हुए हाथीपोल की तरफ समस्त वाहनों का निकास रहेगा,  जो कि पूर्णतः एकतरफा (वन-वे) होगा।
  • हाथीपोल से जगदीश चौक: हाथीपोल से घंटाघर थाना होते हुए जगदीश चौक की तरफ केवल दुपहिया वाहन ही जा सकेंगे। इस मार्ग पर तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
  • हाथीपोल से चांदपोलः हाथीपोल से दुपहिया, तिपहिया व चार पहिया वाहन जाटवाड़ी होते हुए चांदपोल तक जा सकते हैं। हालांकि, चांदपोल से वापस हाथीपोल की तरफ तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
  • चांदपोल से ब्रह्मपोल/सुभाष चैराहाः चांदपोल से दुपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहन जाड़ा गणेश जी होते हुए ब्रह्मपोल व सुभाष चैराहा की तरफ जा सकेंगे।
  • ब्रह्मपोल से चांदपोलः ब्रह्मपोल की तरफ से तिपहिया व चार पहिया वाहनों का सीधे चांदपोल की तरफ प्रवेश बंद रहेगा।
  • ब्रह्मपोल से चांदपोल हेतु वैकल्पिक मार्ग ब्रह्मपोल से टीचर्स कॉलोनी, अम्बामाता थाना, यादव कॉलोनी तिराहा, अम्बावगढ़ कच्ची बस्ती और नई पुलिया होते हुए चांदपोल की तरफ दुपहिया, तिपहिया व चार पहिया वाहन जा सकेंगे।
  • पर्यटन थाना क्षेत्रः जगदीश चौक से पर्यटन थाने की तरफ तिपहिया व चार पहिया वाहनों का निकास निषेध रहेगा  तथा पर्यटन थाने से जगदीश चौक की तरफ भी इनका प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।  
  • पर्यटक थाना से अमृत नमकीनः पर्यटक थाना से रंगनिवास, कालाजी गोराजी होते हुए आर.एम.वी. तिराहा के सामने से अमृत नमकीन की तरफ तिपहिया व चार पहिया वाहनों का निकास रहेगा।
  • वी-मार्ट से कालाजी गोराजीः वी-मार्ट से आर.एम.वी. होते हुए कालाजी गोराजी की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • अम्बामाता चौक से अंबापोलः अम्बामाता चौक से अंबापोल तथा जाड़ा गणेश जी की तरफ तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह निषेध रहेगा।

यातायात पुलिस उदयपुर ने समस्त नगरवासियों एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे इस त्योहारी सीजन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News