Udaipur Times, Udaipur News: गैर-परिवहन दुपहिया एवं चारपहिया वाहनों के इच्छित पंजीयन क्रमांक/अग्रिम नंबर के लिए नई सीरीज शुरू की जा रही है। इच्छुक आवेदक ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पंजीयन एवं जिला परिवहन अधिकारी मुकेश कुमार डाड ने बताया कि ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ई-ऑक्शन पोर्टल पर स्वयं लॉगिन कर आईडी बनानी होगी जिसकी प्रक्रिया विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि आवेदन एवं पंजीयन की प्रक्रिया परिवहन सेवा के ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।