उदयपुर में दुपहिया वाहनों की नई सीरीज शुरू, फैंसी नंबर पाने का सुनहरा मौका
| Jun 5, 2026, 17:52 IST
Udaipur Times , Udaipur Local News: 5 जून 2026 । गैर-परिवहन दुपहिया वाहनों के लिए इच्छित पंजीयन क्रमांक/अग्रिम नम्बर हेतु नवीन सीरीज का ऑनलाइन ई-ऑक्शन प्रारम्भ किया जायेगा। अग्रिम पंजीयन हेतु इच्छुक आवेदनकर्ता ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
पंजीयन एवं जिला परिवहन अधिकारी मुकेश कुमार डाड ने बताया कि आवेदन ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किये जायेगे। नीलामी में भाग लेने हेतु आवेदक को विभागीय वेबसाइट पर जाकर ऑक्शन पोर्टल पर स्वयं के स्तर से लॉगिन कर आईडी बनाया जाना आवश्यक होगा। जिसकी प्रक्रिया पोर्टल पर उपलब्ध है।
