सीएम गहलोत ने वीसी के माध्यम से नव गठित सलूंबर जिले की शिला पट्टिकाओं का किया अनावरण

नए जिले में अब 5 तहसील मुख्यालय

 | 
salumbar district

नव गठित सलूंबर का विधिवत उद्घाटन सोमवार 7 अगस्त 2023 को किया गया । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम से नए जिले की शिला पट्टिकाओं का किया अनावरण किया । मुख्यमंत्री गहलोत सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद थे। और इसी कार्यक्रम के माध्यम से सलूंबर के नए जिले के उद्घाटन का कार्यक्रम हुआ। 

सलूंबर में उद्घाटन से पहले समारोह नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ हवन में आहुतियां दी और पूजा-अर्चना की गई । इसमें प्रभारी मंत्री ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रघुवीर सिंह मीणा, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, आईजी अजयपाल सिंह लांबा, उदयपुर कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, सलूंबर ओएसडी प्रताप सिंह और सलूम्बर विशेषाधिकारी (पुलिस) अरशद अली, एसडीओ सुरेन्द्र पाटीदार मौजूद रहे। समारोह में बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज भी शामिल हुए।

ओएसडी बने कलेक्टर और एसपी

सरकार ने सलूंबर में IAS प्रताप सिंह और IPS अरशद अली को OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) लगाया था। नए जिलों का नोटिफिकेशन जारी होते ही अब उनका पद कलेक्टर और एसपी हो गया है।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News