अब लेबर चौक जाने की जरूरत नहीं! राजस्थान सरकार का नया ऐप बदलेगा मजदूरों की जिंदगी

बिचौलियों की छुट्टी! अब नियोक्ता और मजदूर सीधे जुड़ेंगे इस सरकारी ऐप पर
 | 
App for Labour

 

Udaipur Times, Shram Setu App Rajasthan: 15 जुलाई। श्रमिकों और आम-नियोजकों को डिजिटल सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से श्रम्र सेतु एप एवं लेबर चौक एप का शुभारंभ किया गया हैं। प्रदेश भर के श्रमिकों के हितार्थ सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग एवं श्रम्र विभाग राजस्थान के सामूहिक प्रयास से श्रमिकों के श्रम्र विभाग में पंजीयन हेतु श्रम सेतु एप एवं लेबर चौखटियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रदान करने बाबत लेबर चौक एप की शुरूआत की गई है। Shram Setu App Rajasthan

बूंदी के नागर सागर कुण्ड के पास स्थित लेबर चौक पर श्रमिकों को श्रम सेतु एप एवं लेबर चौक एप के संबंध में जागरूक किया गया। श्रमिकों को पम्पलेट के माध्यम से शहर भर में इसका प्रचार किया जा रहा है। कैंप में कार्यालय श्रम कल्याण अधिकारी, बून्दी से श्रम कल्याण अधिकारी श्रीमती अंकिता महर्षि एवं श्रम निरीक्षक श्रीमती रेणु परिडवाल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अब श्रमिकों को काम की तलाश में घंटों लेबर चौक पर खड़ा नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे रोजगार मिल सकेगा। Shram Setu App Rajasthan

सीधे तय होगी मजदूरी

ऐप के माध्यम से काम देने वाले (नियोक्ता) और श्रमिक आपस में सीधे बातचीत कर सकेंगे। इसमें बीच में कोई बिचोलिया नहीं होगा, जिससे उचित मजदूरी मिलने में आसानी होगी। यह एप हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। Shram Setu App Rajasthan

एप में श्रमिक अपनी कार्यकुशलता, अनुभव और विशेषज्ञता की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसमें राजमस्त्री, बढ़ई, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, माली, पेंटर, वेल्डर सहित विभिन्न कार्यों से जुड़े श्रमिक पंजीकरण कर सकेंगे। Shram Setu App Rajasthan

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News