कल 20 जून को 18 से 44 आयु वर्ग के लिए वैक्सीनेशन नहीं
वैक्सीन समाप्त हो जाने के कारण नहीं हो सकेगा वैक्सीनेशन
| Jun 19, 2021, 22:12 IST
अग्रिम सत्रों की सूचना संचार माध्यम से पता चल जाएगी
उदयपुर 19 जून 2021 । शहर में 18-44 आयु वर्ग के लिए वैक्सीन समाप्त हो जाने के कारण कल दिनांक 20 जून 2021 से वैक्सीन मिलने तक वैक्सीनेशन सेशन आयोजित नही किये जाएंगे ।
DRCHO डॉ अशोक आदित्य ने बताया की 18 से 44 आयु वर्ग के लिए वेक्सीनेशन की अग्रिम सत्रों की सूचना आपको विभिन्न संचार माध्यम से पता चल जाएगी ।
उल्लेखनीय है की आज और बीते कल 8 से 44 आयु वर्ग के लिए वेक्सीनेशन के स्लॉट खोले गए थे जिसमे जिले के कई युवाओं ने वैक्सीन की डोज़ ग्रहण की थी।
