30 जनवरी को नहीं रहेगा वीकेंड कर्फ्यू

राज्य में रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे जारी रहेगा

 | 
weekend curfew

उदयपुर/ जयपुर 29 जनवरी 2022 । प्रदेश में कल 30 जनवरी शहीद दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी इसके मद्देनज़र गृह विभाग ने रविवार का वीकेंड कर्फ्यू समाप्त कर दिया है। 

उल्लेखनीय है की कल शनिवार को राज्य सरकार ने संशोधित गाइडलाइन जारी कर 31 जनवरी से वीकेंड कर्फ्यू की समाप्ति के साथ बाज़ारो के रात 10 बजे तक खुला रखने और स्कूलों को खोलने के दिशा निर्देश जारी किये थे। 

सरकार ने आज फिर संशोधित आदेश जारी कर स्पष्ट किया है की कल 30 जनवरी को वीकेंड कर्फ्यू समाप्त करने की घोषणा की है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News